आवास चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतें--डीडीसी
लोहरदगा, जून 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। आवास से वंचित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर प्राथमिकता सूची तैयार करने को लेकर जिला परिषद सभागार, लोहरदगा में सभी जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पंचायतों के मुखिया, जिला परिषद सदस्य और प्रखंड प्रमुखों को ग्राम सभा के माध्यम से लाभुकों की प्राथमिकता सूची तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि आवास प्लस 2.0 के तहत वर्ष 2024 में जिले के 3,02,440 परिवारों का सर्वे किया गया है। इन परिवारों के नाम प्राथमिकता सूची में शामिल करने के लिए ग्राम सभाओं को भेजे गए हैं, जिनका अनुमोदन ग्राम सभा द्वारा किया जाना है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक मुखियाओं को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.