धनबाद, अप्रैल 13 -- जियलगोरा में कोलियरी प्रबंधन की ओर से सेवानिवृत्त सर्वेयर पी के घोष का आवास को दो कर्मियों को आवंटन करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रबंधन की चूक बोले या फिर लापरवाही के कारण सेवानिवृत्त कर्मी की जान पर बन आई है। पी के घोष के आवास को दो कर्मियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ शनिवार को लगातार खाली करने का दबाव बनाए जाने लगा। इससे पीके घोष पर मानसिक दबाव पड़ने से हार्ट अटैक आ गया है। उनके परिजनों ने तत्काल जियलगोरा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया है। पीके घोष की पत्नी ने मामले को लेकर जोड़ापोखर थाना में शिकायत कर कोलियरी प्रबंधन और दो कर्मियों को घटना के लिए दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.