गंगापार, मई 2 -- शनिवार को बारा तहसील के सभागार में एडीएम आपूर्ति विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विकास खंड जसरा में सरकारी आवास के मामले में सचिव द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा। तीन साल से आवास के लिए दौड़ रहे छीड़ी गांव निवासी दिव्यांग वीरभद्र कोल के शिकायती पत्र को एसडीएम बारा डा गणेश कनौजिया ने गंभीरता से लिया और विकास खंड द्वारा लगाए गए रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया। एसडीएम बारा ने बीडीओ जसरा को निर्देश दिया कि या तो तहसील द्वारा जारी जाति और निवास प्रमाण पत्र व सीएमओ प्रयागराज द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र को निरस्त करा दो अन्यथा इसको आवास दीजिए। इसके अलावा एमपी में विवाहित महिला सहित अन्य आवासों के जांच के आदेश दिए। क्षेत्र के सेमरी तरहार में खनन के प्रकरण को स्वयं जांच ...