फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- शमसाबाद। नगर के लतीफपुरा में एक गरीब परिवार सरकारी आवास योजना से वंचित है। वह कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर है। लतीफपुरा की प्रेमा देवी ने बताया कि वह पालीथिन तानकर रहने को मजबूर हो रही है। परिवार की स्थिति दयनीय है। छह पुत्रियों में पांच की शादी हो चुकी है। सीमित आय के कारण कच्चे मकान में रहने को विवश है। उसने बताया कि सरकारी आवास के लिए आनलाइन आवेदन किया था। आवास दिलाने के नाम पर दो हजार रुपये भी ले लिये गये थे मगर आवास का लाभ नहीं मिला। फोटो 13परिचय- पॉलीथिन तानकर रहने को मजबूर गरीब परिवार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.