बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुण्डेरवा सर्वजीत भारती ने एडीएम व नोडल नगर निकाय को दिए शिकायत-पत्र में कहा कि नगर पंचायत मुंडेरवा में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 में पात्र व्यक्तियों का शोषण किया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों का फोटो खींचने के नाम पर एक संबद्ध कर्मी द्वारा 20 हजार रुपये का सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। आरोप है कि जिन लाभार्थियों से रुपये नहीं मिल रहा है, उनका अभी तक जीओ टैग नहीं किया गया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें धमकाया गया कि बिना सुविधा शुल्क दिए जीओ टैग नहीं होगा। भाजपा नेता ने मांग किया कि संबद्ध कर्मी को नगर पंचायत मुंडेरवा से हटाते हुए किसी अन्य जगह को तैनात किया जाए। जिससे शासन के मंशानुसार कार्य किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...