मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरीबों को आवास के नाम पर लूटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार की पहली प्राथमिकता के तहत गरीबों को जल्दी पक्का मकान दिलाने को कर्मी सूची तैयार करने में जुटे हैं। कुछ बिचौलिये गरीबों से आवास के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सह विधायक अजीत कुमार ने कांटी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमोद सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षात्मक बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुइ तो वैसे लोगों को चिह्नित कर जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने उपस्थित सभी आवास सहायक से कहा कि आवास योजना के सर्वे कार्य में तेजी लाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई गरीब इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने पंचायत सचिवों से कहा कि पंचायत स्तरीय कार्य में पूरी पारदर्शिता...