गिरडीह, जून 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता रामेश्वर सिंह ने आवास योजनाओं के सभी लाभुकों को समय पर राशि भुगतान करवाने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के कई लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि आज तक नहीं मिल पायी है। जिससे उपरोक्त लाभुकों के आवास का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...