महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पात्र दिव्यांग व गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवेदन किए जाने के बावजूद उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कई जरूरतमंद परिवार पात्र होने के बावजूद योजना से वंचित हैं, इसलिए उनकी पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद अब तक आवास योजना से वंचित हैं। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मांग की कि संबंधित विभागों को निर्दे...