गंगापार, अप्रैल 22 -- आवास दिलाने के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत के बाद एक ग्राम प्रधान के अचानक लापता हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद प्रधान का कोई सुराग न मिलने से परिजन परेशान हैं, वहीं शिकायत करने वाले दिव्यांग युवक पर लगाए गए आरोपों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र स्व. गिरिजा शंकर, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, 20 अप्रैल को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उनके भतीजे आलोक ने थाने में तहरीर देकर गांव के एक दिव्यांग युवक पर प्रधान को गायब करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि आरोपित युवक ने कुछ दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.