महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास 2.0 की किश्त प्रेषित की। इस कार्यक्रम का लाइव यहां दिखाया गया। जनप्रतनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रम के बाद लाभार्थियों को चेक वितरित किया। वहीं, किश्त प्रेषित करने के बाद सीएम ने महराजगंज के परतावल निवासी लाभार्थी गुंजा देवी से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा गुंजा देवी जी..नमस्ते। आप कहां महराजगंज से बोल रही हैं? कहां घर है आपका? जवाब मिला परतावल। परतावल सुनने के बाद सीएम ने कहा ओह आप परतावल की रहने वाली हैं? आपके पास इससे पहले मकान नहीं था? जवाब मिला नहीं। क्या-क्या लाभ मिलता है आपको? गुंजा देवी ने बताया कि, राशन, गैस आदि की सुविधा मिलती है। बच्चे स्कूल जाते हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा तो बताया कि उनके दो बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.