बरेली, अप्रैल 28 -- आवास की दूसरी किस्त जारी करने के लिए नगर पालिका परिषद के दो कर्मचारियों ने महिला से रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला की शिकायत पर ईओ ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया के रहने वाले विजयपाल की पत्नी रीना देवी का नगर पालिका की ओर से आवास स्वीकृत किया गया। पहली किस्त मिलने के बाद रीना देवी ने अपना आवास बनवाना शुरू किया। रीना देवी का आरोप है पहली किस्त के मुताबिक आवास का काम पूरा होने के बाद उन्होंने नगर पालिका के दो कर्मचारियों से दूसरी किस्त जारी करने के लिए कहा। इसके बाद कर्मचारियों ने रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। रीना देवी ने कर्मचारियों की मुंह मांगी रिश्वत नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने दूसरी किस्त भेजने से इनकार कर दिया। दोनों कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.