बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता बबेरू के ग्राम पंचायत पल्हरी में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास का सर्वे न करने से नाराज ग्रामीणों का तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। कहा अधिकारी आते हैं पर हमारी समस्या नहीं सुन रहे। हम लोग होली का त्योहार नहीं मनाएंगे। ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के ग्रामीण बसंतलाल के नेतृत्व मे आधा सैकड़ा ग्रामीण तहसील प्रांगण में 13वें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास में सर्वे नहीं किया गया। उनका तत्काल सर्वे व सत्यापन किया जाए। जिन अपात्र व्यक्तियों का सर्वे व सत्यापन किया गया है, उनकी जांच कराकर आवास सूची से नाम हटाए जाएं। प्रधानमंत्री आवास में अपात्र लोगों का सर्वे व सत्यापन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। इस दौरान रामचंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.