चतरा, मार्च 13 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। अधूरे आवास निर्माण को लेकर प्रखंड कार्यालय से नोटिस होने के बाद लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में कई लाभुकों ने तो नोटिस मिलते ही आवास निर्माण कार्य में तेजी भी लानी शुरू कर दी है। बीडीओ उदल राम व आवास समन्वयक फ़रहत नाजनी ने प्रखंड क्षेत्र के कोराम्बे, सिरकोल, मेराल, जोरी, जेहरा, खैरा व अन्य गांवों में पहुंचकर अधूरे पड़े आवास के लाभुकों से मिलकर नोटिस तामील किया। और जल्द हीं आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया।बीडीओ उदल राम ने कहा कि आवास योजना की राशि की उपयोग सुनिश्चित करने हेतु यह कार्रवाई की जा रही है। कई लाभुकों के खाते में आवास निर्माण की राशि स्थानांतरित होने के बावजूद भी कार्य में लोग शिथिलता बरत रहे हैं जिसे लेकर बीडीओ सह सीओ उदल राम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर अधूर...