लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत आवास कर्मियों का छह सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन समाहरणालय परिसर में बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। संघ के शिव कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मियों ने ग्रामीण आवास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं और मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रिंस कुमार ने कहा कि कई बार विभागीय स्तर पर ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बढ़ती महंगाई और कार्यभार के बीच कम मानदेय के कारण कर्मियों को आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में जिला एवं प्रखंड स्त...