कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य आवास कर्मी संघ झारखंड के आह्वान पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर कोडरमा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना में कार्यरतकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।इस दौरान संघ के पदाधिकारियों व कर्मियों ने सरकार से कई मांगें रखीं। इनमें कर्मियों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों के पदों की स्वीकृति प्रशासनिक पदवर्ग समिति से कराने, मासिक मानदेय को ग्रेड पे में परिवर्तित कर उसका निर्धारण करने, योजना कार्यों के नियमित अनुश्रवण एवं क्षेत्र भ्रमण के लिए पांच प्रतिशत भत्ता देने की मांग शामिल है।इसके अलावा कर्मियों ने आठ वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद प्रतिवर्ष नवीकरण की बाध्यता समाप्त करने तथा सेवा अवधि...