उरई, जून 22 -- उरई। संवाददाता महिला ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहद दयनीय बताते हुए प्रशासन से मदद की अपील की है।सोमवार को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिजदुवां निवासी महिला सोनम देवी ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अत्यंत गरीब व पूरा मकान कच्चा बना हुआ है।महिला ने बताया कि पहले वह मैनुअल स्कैवेंजिंग का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं, लेकिन यह कार्य बंद होने के बाद आय का कोई स्थायी साधन नहीं बचा है। महिला का कहना है कि पात्र होने के बावजूद उन्हें अभी तक मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से आवास स्वीकृत कराने और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...