धनबाद, मार्च 10 -- लोदना क्षेत्र के एनटीएसटी जीनागोरा में कार्यरत मैकेनिकल फीटर मो. हसनैन का क्वार्टर आवंटन कर फिर प्रबंधन द्वारा रद्द कर दूसरे कर्मी को दिए जाने को लेकर मामला गर्म हो गया। सोमवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ खुलकर मो. हसनैन के समर्थन में उतर गया। लोदना क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। एपीएम डीके सिंह के मुख्य दरवाजे पर बैठकर धरना देने लगे। बाद में झरिया पुलिस, प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधि के बीच वार्ता हुई। इसमें मो. हसनैन को जल्द आवास देने पर सहमति बनी। मौके पर राकोमसं के क्षेत्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह और साहेब चौबे ने कहा कि मो. हसनैन एनटी एसटी जीनागोरा परियोजना में कार्यरत है।इ नका आवास लोदना कोलियरी के बगल में है। वहां लगातार ओबी डंपिंग किया जा रहा है। प्रबंधन इनको वहां से हटने के लिए चिट्ठी दिया हैं। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.