मिर्जापुर, जून 27 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के सहजनी कला खुर्द ग्राम पंचायत के मजरा प्रतापपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर अपात्र एवं पक्के मकान वालों को आवास का लाभ दे दिया गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के रोजगार सेवक और सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के नाम भी लाभार्थी सूची में शामिल हैं, जबकि प्रतापपुर के जरूरतमंद परिवारों को योजना से वंचित कर दिया गया। उनका आरोप है कि सर्वे के दौरान फोटो लेने के बावजूद पात्र लाभार्थियों के नाम अंतिम सूची से गायब कर दिए गए। इससे कई पात्र व्यक्तियों के आवास से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों नेबताया कि प्रतापपुर...