बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल के पूर्व कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार नायक के नेतृत्व में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो से मिला। लाइसेंस पर आवास आवंटन से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवास आवंटन के लिए आवेदन दिया था। सिक्यूरिटी मनी सहित अन्य आवश्यक राशि भी जमा कर दी गई थी। उन्हें अलॉटमेंट लेटर भी प्राप्त हो चुका था। इसके बावजूद दोबारा अलग से नोटिस भेजे जाने से वे असमंजस और परेशानी में हैं। पूर्व कर्मचारियों ने कहा सभी शर्तों का पालन करने और पूर्व में मिले निर्देशों का अनुपालन करने के बावजूद बार-बार नोटिस जारी किया जाना उचित नहीं है। इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद से ...