आवासों के लिए एक समान धनराशि मुहैया कराने की मांग
पीलीभीत, जुलाई 14 -- बरखेड़ा। प्रधान संगठन के संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की धनराशि के संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि गांव में ग्रामीणों में ग्रामीण क्षेत्र में आवासों के लिए लाभर्तों के खातों में 120000 रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाती है। इस मानक में शहरी आवास में पात्र लाभार्थियों को भी उपलब्ध कराए जाते हैं। ग्रामीण आवास और शहरी आवास की धनराशि में दोगुनी से भी ज्यादा अंतर है। शहरी आवास के लिए 250000 रुपए दिए जाते हैं, जबकि सरिया, सीमेंट, ईंट, बालू मजदूरी में कोई भिन्नता नहीं है। ग्रामीण जनता के साथ बड़ा भेदभाव क्यों किया जा रहा है, जबकि देश की 75 प्रतिशत आबादी ग्राम सभा में ही निवास कर रही है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: अधूरे आवासों को प्राथमिकता के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.