आवासीय हॉस्टल भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी का विरोध, थाना में समझौता
घाटशिला, मई 23 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र के कांटाशोल गांव स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में लड़कों के लिए बन रहे आवासीय हॉस्टल भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी और अनियमितता का विरोध करने पर ग्रामीण मजदूर के साथ साइट इंचार्ज द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वहीं, इस संबंध में थाना में एएसआई ने मांझी बाबा जीतेन किस्कु और सिदो हेंब्रम सहित अन्य ग्रामीणों का बयान लिया। वहीं एकलव्य हॉस्टल निर्माण कार्य के साइट इंचार्ज संजय सिंह एवं निजी जेई सोनू कुमार से भी पूछताछ की गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत और विवाद के बाद आपसी समझौता हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखी जाए और कार्य में सुधार किया जाए, तो उनकी ओर से कोई बाधा नहीं पहुंचाई जाएगी।
समस्या की उत्पत्ति जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.