मैनपुरी, सितम्बर 8 -- कस्बा में संचालित एक आवासीय स्कूल में कक्षा चार के छात्र के साथ कुकर्म किया गया। ये आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई है। ये अलग बात है कि 31 अगस्त को तहरीर देने के बाद भी पुलिस अब तक जांच से आगे नहीं बढ़ सकी है। कुकर्म करने वाला स्कूल संचालक का रिश्तेदार छात्र बताया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी परिजन सवाल खड़े कर रहे हैं। जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी एक 10 वर्षीय बालक औंछा थाना क्षेत्र के कस्बा औंछा में ही संचालित आवासीय विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। बताया गया है कि 15 दिन पूर्व इस बालक के साथ छुट्टी के समय विद्यालय परिसर में ही कक्षा 11 वीं के छात्र ने कुकर्म किया। कुकर्म से छात्र की हालत बिगड़ गई। छात्र ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन स्कूल में पहुंचे और शिकायत की। आरोप है कि स्कूल सं...