नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। आवासीय सेक्टर-36 के गेट नंबर-2 के पास स्थित मॉल में शराब का ठेका खोले जाने पर रविवार को लोग भड़क उठे। सेक्टर के गेट पर इकट्ठा हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने ठेका हटाने के लिए एक महीने का समय दिया है। महिलाओं का कहना है कि इस ठेके की वजह से उनका घरों से निकलना दूभर हो गया है। देर रात तक लोग गाड़ियों में बैठकर शराब पीते हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है। यह भी पढ़ें- कैनाल रोड पर शराब के ठेके के विरोध में उतरे लोग, दी आंदोलन की चेतावनी गेट के पास ही मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों से...