लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। इंदिरा नगर आवासीय महासमिति की बैठक में मोहल्ला सुधार समितियों से अपील की गई है कि घरों की हो रही जनगणना में सहयोग देने पर चर्चा हुई। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया है कि विगत दिनों नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सभी आवासीय समितियों की स्मार्ट सिटी कार्यालय में घरों की जनगणना कराये जाने में सहयोग की अपेक्षा की गई है। इसी क्रम में सभी मोहल्ला सुधार समितियों से अनुरोध किया है कि घरों की जनगणना कराए जाने में भरपूर सहयोग दें और कोई भी घर हो या घरों के आसपास झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूर छूटने न पायें। यह भी पढ़ें- जनगणना पर गोष्ठी यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर हुई गोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...