नैनीताल, मार्च 29 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार संचालित इस प्रवेश प्रक्रिया में चयन पूरी तरह कक्षा 5 की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आरक्षण संबंधी प्रावधानों का भी पालन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन केवल उन्हीं विद्यार्थियों से स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने बेतालघाट ब्लॉक के किसी राजकीय प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 5 उत्तीर्ण किया हो। हालांकि, वर्तमान में विद्यालय में आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते, केवल दैनिक रूप से विद्यालय आकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं ह...