लातेहार, अप्रैल 8 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड के मुरपा रोड स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के समीप अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। विद्यालय जैसे संवेदनशील स्थान के ठीक पास इस तरह की दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय लोगों,अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने दूरभाष पर जिला उत्पाद अधीक्षक प्रीतिनंदन भगत से बातचीत कर स्पष्ट कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के आसपास शराब दुकान का संचालन पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसे तत्काल प्रभाव से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। बताया जाता है कि यह शराब दुकान पहले प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के समीप संचालित थी,जहां इंदिरा गांधी प्रोजेक्ट बालिका वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.