बांदा, अगस्त 17 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में दो बच्चों की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल ले गये, जहां एक ही रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा 16 अगस्त की शाम बच्चों ने मोमोज खाया था, जिसके बाद रात में उनके पेट में तेज दर्द उठा। पुलिस फूड प्वाइजनिंग की आशंका जता रही है।कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र 12 वर्षीय नितिन निवासी सरस्वाह थाना गिरवां और 8 वर्षीय अरूण कुमार पुत्र पुष्कर, निवासी कस्बा व थाना तिन्दवारी की रविवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक रवि...