भभुआ, अप्रैल 16 -- अधौरा। थाना क्षेत्र के बड़गांव खुर्द गांव के डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय की छत से गिरकर गुरुवार की शाम एक छात्र की मौत हो गई। मृतक बिरला कुमार अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव निवासी रामकंुवर राम का पुत्र था। वह कक्षा तीन का छात्र था। बताया गया है कि बिरला शाम में विद्यालय की छत पर घूम रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में शिक्षक व छात्र उसे लेकर अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। जहां के डॉ. चंदन कुमार ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों का बचपन पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर निकली है। (अधौरा...