रांची, जुलाई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षा मंत्री सह झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने रविवार देर रात बेड़ो प्रखंड के राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, जरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षों का जायजा लिया। कई बुनियादी कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और छात्रों के हित में उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रों के लिए बने रात्रि भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। बंधु तिर्की ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से बना यह आवासीय विद्यालय हाल ही में तैयार हुआ है, लेकिन यहां अब भी कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। उन्हो...