पटना, फरवरी 27 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए संचालित 91 आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने इन आवासीय विद्यालयों में एक-एक एएनएम की तैनाती का निर्णय लिया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शीघ्र ही स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ये स्वास्थ्य कर्मी इन विद्यालयों में 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसके साथ ही इन विद्यालयों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बहुउद्देशीय वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। वे शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.