बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। जिले में गैस की किल्लत से सरकारी विद्यालयों में कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। कॉमर्शियल गैस बंद होने से सबसे अधिक परेशानी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मिड-डे मील बनाने में हो रही है, जिससे बच्चों का भोजन प्रभावित हो रहा है। जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचलित है। आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए संचालित मेस में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते भोजन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। आवासीय विद्यालयों में कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता के लिए विभागीय अधिकारी सुनिश्चित की जाए।जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने आवासीय विद्यालयों में कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक एव संबधित ग...