रांची, अगस्त 8 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न आवासीय विद्यालयों में खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बिरसा मुंडा आदिवासी आवासीय विद्यालय, उलिहातू और राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, कुंदी समेत अन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान फुटबॉल, शतरंज, टग ऑफ वॉर, कैरम, निबंध लेखन, चित्रांकन और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा के साथ अपनी रचनात्मक क्षमता का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें खेल भावना, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देना है। ...