गया, अप्रैल 24 -- गया जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों ने शोषण के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। विभिन्न डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों के शिक्षक कार्यालय अवधि के बाद काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि विभाग द्वारा अमानवीय कार्य-दशाएं थोप दी गई हैं और बिना स्पष्टिकरण के निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया है। आंदोलनरत शिक्षकों ने समय सारणी में संशोधन, सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए भत्ता, स्थानांतरण नीति में सुधार और रविवार को पूर्ण अवकाश की मांग की है। यह भी पढ़ें- अररिया : आंबेडकर अवासीय विद्यालय में अव्यवस्था व मांगों को ले शिक्षकों ने खोला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.