आरा, मार्च 25 -- जंग की तपिश आरा, निज प्रतिनिधि । शहर समेत जिले के विभिन्न आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे विद्यार्थियों के भोजन की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि किसी तरह छात्रों को खाना बनाकर खिलाया जा रहा है। गैस की अनुपलब्धता के कारण कई छात्रावासों में पारंपरिक तरीके अपनाने पड़े हैं। लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर भोजन तैयार किया जा रहा है, जिससे न केवल समय अधिक लग रहा है, बल्कि धुएं और असुविधा के कारण रसोई कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सुबह के नाश्ते में अब बदलाव कर दिया गया है और कई स्थानों पर ड्राई फ्रूट देकर काम चलाया जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कुछ छात्रावासों में केवल दो समय का ही भोजन दोपहर और रात में बनाया जा रहा है।...