लखनऊ, अप्रैल 3 -- UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और अन्य छोटी आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। स ने राज्य के सभी नगर निकायों से ऐसी आवासीय योजनाओं का विस्तृत प्रस्ताव मांगा है, जहाँ आवंटन के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन कॉलोनियों में सीवर, पेयजल, ड्रेनेज और बिजली जैसी अनिवार्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।शिकायतों के बाद जागा प्रशासन प्रदेश भर में बिल्डरों और विकास प्राधिकरणों के माध्यम से 1000 से 2000 मकानों वाली कई छोटी आवासीय योजनाएं संचालित हैं। शासन को पिछले काफी समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कई शहरों से ऐसी खबरें भी आईं कि सीव...