वाराणसी, फरवरी 19 -- पिंडरा। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि काशी द्वार आवासीय योजना में भूमि अधिग्रहण केवल किसानों की सहमति से किया जाएगा। जो किसान भूमि देने के इच्छुक नहीं हैं, उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला जाएगा। स्वेच्छा से जितनी भूमि उपलब्ध होगी, उसी पर योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। विपक्षी दलों को इस प्रक्रिया में 'राजनीति' का अवसर नहीं दिया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को योजना स्थल के पास एक निजी अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग पर योजना पहले स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब उनकी सहमति और आग्रह पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में दो दर्जन किसान 50 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री कर चुके हैं और 400 किसान अपना सहमति पत्र प्रशासन को सौंप चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.