प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण की झूंसी और हेतापट्टी इलाके में प्रस्तावित नई आवासीय योजना को लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। मुकुंदपुर, चकिया और हिनौता गांवों के दर्जनों किसानों ने शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लिया कि वह किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। पीडीए ने करीब 1500 बीघे से अधिक भूमि पर आवासीय योजना के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। दो दिनों से टीमें गांवों का दौरा कर रही हैं। बैठक में किसानों ने रणनीति बनाई कि वे जिलाधिकारी और सांसद से मिलकर उन्हें विरोध पत्र सौंपेंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जबरन उनकी जमीन के अधिग्रहण की कोशिश हुई तो वे उग्र धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। बैठक में सुरेश भारतीय, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, साधु विश्वकर्मा, लालजी, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.