नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही बसावट तेज करने की तैयारी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) आगामी छह अप्रैल को 973 भूखंडों की आवासीय भूखंड योजना शुरू करेगा। यीडा सीईओ आरके सिंह ने बताया कि सेक्टर-15सी, सेक्टर-18 और सेक्टर-24ए में 973 भूखंडों की परियोजना प्रस्तावित है, जिसमें सर्वाधिक 965 प्लॉट 150 से 200 स्क्वायर मीटर के होंगे। इसके अलावा 200 से 250 स्क्वायर मीटर के छह भूखंड और 250 से 500 स्क्वायर मीटर के दो भूखंड प्रस्तिावित हैं। यह योजना छह अप्रैल को लागू कर दी जाएगी। इसका ब्रॉशर तैयार किया जा रहा है। बताया गया कि यह सभी सेक्टर नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक हैं। हालांकि, इन भूखंडों का आवंटन बढ़ी दरों पर होगा। विगत 20 मार्च को यीडा ने क्षेत्र में सभी प्रकार की स...