आवासीय भूखंडों की योजना के आवेदकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की
नोएडा, जून 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने आवासीय भूखंडों की योजना में आवेदन करने वालों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। योजना का ड्रॉ 18 जून को इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। प्राधिकरण ने अप्रैल में यमुना सिटी में 973 आवासीय भूखंडों की योजना निकाली थी। इसमें 1,10,203 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद प्राधिकरण ने आवेदकों की सूची अपनी वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com पर अपलोड कर दी है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि आवेदक अपनी स्थिति की जांच कर लें। अगर किसी को आपत्ति है तो वह नौ जून तक इसे दर्ज करा सकता है। आपत्ति का निस्तारण 12 जून तक किया जाएगा। योजना का ड्रॉ 18 जून को एक्सपो मार्ट में पर्ची के माध्यम से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.