नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी में आवासीय भूखंडों की योजना अप्रैल के पहले सप्ताह तक आएगी। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भी 40 वर्ग मीटर के भूखंडों की योजना लाने की तैयारी है। यीडा के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि यूपी रेरा से प्राधिकरण को आवासीय भूखंड योजना के लिए एनओसी मिल चुकी है। यीडा ने सेक्टर-15सी, सेक्टर-18 और सेक्टर-24ए में 973 भूखंडों की परियोजना प्रस्तावित की है, जिसमें सर्वाधिक 965 प्लॉट 150 से 200 वर्गमीटर के होंगे। इसके अलावा 200 से 250 वर्गमीटर के छह भूखंड और 250 से 500 वर्गमीटर के दो भूखंड प्रस्तिावित हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी प्राधिकरण ने 40 वर्गमीटर के भूखंडों की योजना निकालने की तैयारी कर ली है। हालांकि, यह स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.