आवासीय भूखंडों का व्यावसायिक उपयोग पर नौ को नोटिस
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग से 15 बच्चों की मौत के बाद कार्रवाई में जुटे जीडीए के अधिकारियों ने मंगलवार को तारामंडल क्षेत्र और देवरिया बाईपास एरिया में अभियान चलाया। आवासीय भूखंडों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले नौ और संस्थानों एवं भू-स्वामियों को टीम ने नोटिस जारी किया। बुद्ध विहार आवासीय योजना में प्राधिकरण ने मास्टर प्लान के नियमों का उल्लंघन पाया। पिछले दो दिनों में प्राधिकरण ने 19 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया है। जीडीए की ओर से जारी नोटिस में संबंधित भू-स्वामियों को आवासीय से व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन के लिए शमन मानचित्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित संस्थान एवं भू-स्वामी निर्धारित समय में शमन मानचित्र प्रस्तुत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.