गंगापार, मार्च 1 -- समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय गेदुराही के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए निर्मित हो रहे आवासीय भवन में मानक की अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार भवन निर्माण में मिट्टीयुक्त टोंस नदी की बालू का प्रयोग कर रहा है, जबकि सोनभद्र की बालू का प्रयोग किया जाना चाहिए। घटिया बालू प्रयोग होने से व मानक के हिसाब से सीमेंट न डाले जाने से गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। धरावल गांव के राम प्रताप पांडेय ने बताया कि आवासीय भवन के निर्माण में बुनियाद से लेकर भवन बनाने तक में बालू का प्रयोग सही नहीं किया गया है। इसकी तकनीकी जांच किया जाए तो सब कुछ पता चल जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.