गंगापार, मार्च 3 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय गेदुराही की सरकारी जमीन पर शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए निर्मित हो रहे आवासीय भवन में सरकारी मानक की अनदेखी की जा रही है। भवन निर्माण में सोनभद्र की बालू की जगह मिट्टीयुक्त टोंस नदी की बालू का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे बाउड्रीवाल व भवन अधिक दिनों तक टिकाऊ नहीं पाएगा। घटिया बालू मानक के हिसाब से सीमेंट का मिश्रण न किए जाने से गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि लगभग छह माह से आवासीय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बुनियाद से लेकर कई मंजिला भवन बनाने तक में घटिया बालू का प्रयोग किया गया है। इसकी तकनीकी जांच किया जाए तो सब कुछ पता चल जाएगा। शिकायत पर माह भर पूर्व जांच टीम आवासीय भवन का निरीक्षण करने पहुंची थी, टीम ने मौके पर निरीक्षण के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.