पटना, फरवरी 27 -- राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भवनों से सटे बिजली के तार-पोल हटाए जाएंगे। इसे लेकर विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राज्य सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मामले को लेकर वह अपने कक्ष में होली के बाद समीक्षा बैठक करेंगे। विस में शुक्रवार को राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने यह सवाल लाया था। सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिजली के तार और पोल से पास ही बाद में कई लोग मकान बना लेते हैं। इस कारण भी यह नौबत आती है। ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं के की ओर से सुपरविजन की राशि जमा करने पर विचार किया जाता है। इस पर पक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने कहा कि गरीब व्यक्ति राशि देने में सक्षम नहीं है। इसलिए राज्य सरकार अपनी राशि से मकानों से सटे हुए बिजली के तार और पोल को हटाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.