मऊ, अप्रैल 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कैलेंडर तिराहा निकट कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार की शाम खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबसे पहले नामांकन की स्थिति, छात्रों की संख्या, शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, साफ-सफाई, रसोई घर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि 145 छात्राएं नामांकित हैं। उन्होंने कर्मियों को शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने कस्तुरबा का किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...