लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि जिन विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित नहीं हैं, वहां कक्षा 6 से 12 तक के लिए आवासीय बालिका विद्यालय स्थापित किए जाने का निर्णय किया गया है, लिहाजा ऐसे विकास खंडों में तीन एकड़ निर्विवाद एवं उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कर 15 जुलाई तक संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाए।श्री गोयल बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने जिले एवं ब्लॉक स्तर की समीक्षा बैठकों मे...