भागलपुर, अप्रैल 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए भागलपुर जिले में चयन ट्रायल का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया है। जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। पहले दिन बैडमिंटन बालक-बालिका, तीरंदाजी बालक-बालिका और बास्केटबॉल बालक वर्ग का चयन ट्रायल क्रमश: साहू उच्च विद्यालय, साहू परबत्ता एवं बैडमिंटन इंडोर हॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट सैंडिस कंपाउंड में कराया गया।चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ आदि के साथ-साथ संबंधित खेल विधा स्किल की जांच की गई। इसमें पहले दिन पांच जिले भागलपुर, बांका, बेगूसराय, मुंगेर एवं खगड़िया के कीरब 150 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन ट्रायल के बाद मेधा सूची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.