उरई, मई 18 -- उरई। संवाददाता महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर आवासीय पट्टे एवं नमामि गंगे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।सोमवार को जगम्मनपुर महिलाओं व ग्रामीणों ने डीएम को एक शिकायती पत्र देते हुए ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का आरोप लगाकर बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा कई ग्रामीणों से आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर रुपये लिए, लेकिन पात्र लोगों को पट्टे अभी तक नहीं मिले। रुपये वापस मांगने पर महिलाओं को धमकाया गया। वहीं मनीष से नमामि गंगे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि न नौकरी दिलाई गई और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ितों ने डीएम से निष्पक्ष जांच ...