बांदा, जून 24 -- बांदा। आवासीय पट्टा और शस्त्र लाइसेंस दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी कृष्णगोपाल गुप्ता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनसे आवासीय पट्टा और शस्त्र लाइसेंस दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। कहा कि उनके साथ ही 12 लोगों को सरकारी पट्टा दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने लाखों ठग लिए हैं। पट्टा दिलाने के नाम पर 12 लोगों से कुल 10.65 लाख रुपये लिए थे। जब पीड़ितों ने पैसा वापस मांगे तो आरोपियों ने चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त पैसा न होने से चेक बाउंस हो गए। इसके उनके पास साक्ष्य भी हैं। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी भू-राजस्व चालान, फर्जी खतौनियां और अन्य दस्तावेज तैयार कर लोगों को गुमराह किया। एसपी ने मामले की जांच सहायक ...