आवासीय छप्पर में आग से सामान जला, नौ बकरियों की झुलसकर मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। घर के बाहर बने रसोईघर और आवासीय छप्पर में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दूसरी ओर बंधी नौ बकरियां जलकर मर गईं। मामला देहात कोतावाली क्षेत्र के ढेकाही गांव का है। सुबह करीब नौ बजे रुपेश रजक मजदूरी करने चला गया। उसकी पत्नी बच्चे को साथ लेकर गांव में एक पूजन कार्यक्रम में चली गई। बाहर बने छप्पर में उसकी पत्नी ने खाना बनाने के बाद आग बुझाकर सफाई कर दी थी। इसके बावजूद करीब साढ़े नौ बजे छप्पर में आग लग गई। लपटें देख गांव के लोग भागकर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर में छप्पर पूरी तरह से जल गया। उसमें रखा घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और 9 बकरियां जलकर मर गईं। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी मिलते ही रूपेश और उसकी पत्नी भी भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.